उत्तर प्रदेश

संभल में 24 कोसीय परिक्रमा के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, 52 KM के रास्ते पर 450 पुलिसकर्मी तैनात

Sambhal : संभल में शुक्रवार को 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान भक्ति का माहौल देखने को मिला। सड़कों पर कहीं भजन-कीर्तन की आवाज सुनाई दी तो कहीं साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं की टोलियां आगे बढ़ती नजर आईं। लोगों के हाथों में पूजा का सामान था और जुबां पर 'जय श्रीराम' और 'जय श्री कल्कि' के जयकारे थे। इस दौरान 'जय कल्कि, जय जगत पते पदमा पति जय रमापते' के उद्घोष भी सुनाई दिए। हर साल होने वाली इस परिक्रमा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु संभल पहुंचते हैं।

वंशगोपाल तीर्थ से शुरू हुई 52 किलोमीटर की यात्रा

24 कोसीय परिक्रमा की शुरुआत संभल के वंशगोपाल तीर्थ से हुई। यहां स्थित कदंब के पेड़ की परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालु अपने सफर पर निकल पड़े। करीब 52 किलोमीटर लंबी यह यात्रा कई इलाकों से होकर गुजरती है। इसके रास्ते में मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। इस धार्मिक यात्रा में साधु-संतों के अलावा बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु भी हिस्सा लेते हैं। लोग रास्तेभर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते हैं।

68 तीर्थ और 19 कूपों से जुड़ी है धार्मिक मान्यता

संभल को 68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी कहा जाता है। यहां के अलग-अलग तीर्थों और कुओं से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। वैसे तो प्रत्येक तीर्थ की परिक्रमा का अपना अलग महत्व माना जाता है, लेकिन मान्यता है कि 24 कोसीय परिक्रमा करने से सभी 68 तीर्थों की परिक्रमा का पुण्य प्राप्त होता है। इसी धार्मिक विश्वास और आस्था के चलते हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं।

परिक्रमा मार्ग पर 450 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती

करीब 52 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही पीएसी के जवान और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
पूरे मार्ग पर 450 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रशासन का उद्देश्य यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी से बचाना है। खास बात यह है कि परिक्रमा का रास्ता कई मुस्लिम आबादी वाले इलाकों से भी होकर गुजरता है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

परिक्रमा मार्ग के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

संभल की इस धार्मिक यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को पक्का बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। इस योजना के तहत परिक्रमा मार्ग को बेहतर बनाने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवागमन में सहूलियत मिल सके।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में जहरीली हवा से जंग लड़ रहीं पॉश सोसाइटियां, छतों पर लगाई एंटी-स्मॉग गन

Lavanya Dayal

Recent Posts

गुरुग्राम में जहरीली हवा से जंग लड़ रहीं पॉश सोसाइटियां, छतों पर लगाई एंटी-स्मॉग गन

Gurugram Air Pollution: गुरुग्राम में पिछले एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।…

2 hours ago

राजा भैया की श्रीराम कथा में शामिल होंगे पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थी, 10 बसों से कराएंगे तीर्थ दर्शन

Raja Bhaiya Shri Ram Katha: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज…

2 hours ago

दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा पर सपा सांसद SP सिंह का विवादित बयान, दोनों को बताया ‘ढोंग’

SP Singh Patel Statement: समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ सांसद डॉ. SP सिंह पटेल (शिवपाल सिंह…

3 hours ago

‘PM मोदी करा रहे मेरा फोन टैप’, राहुल गांधी का आरोप, फिर दी खुली बहस की चुनौती; बोले- कुर्सी छोड़नी पड़ेगी

Rahul Gandhi Phone Tapping Claim: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने…

4 hours ago