संभाजीनगर में FDA ने पतंजलि के गोदाम से 20.20 लाख रुपये का घी जब्त किया। हालांकि, मिलावट की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पतंजलि के एक गोदाम पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सुंदरवाड़ी इलाके में कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित गोदाम में की गई। यहां से करीब 20.20 लाख रुपये का गाय का घी जब्त किया गया है। घी में मिलावट की आशंका के चलते FDA की टीम ने यह कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान FDA अधिकारियों ने मौके से 20 लाख 20 हजार 190 रुपये का घी जब्त किया। इसमें एक लीटर और आधा लीटर के हजारों पैकेट शामिल हैं।
हालांकि, जब्त किए गए घी में मिलावट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। FDA की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब योगगुरु स्वामी रामदेव ने हाल ही में पतंजलि के गाय के घी की शुद्धता को लेकर दावा किया था। उन्होंने अपने उत्पादों की आलोचना करने वालों पर भी सवाल उठाए थे।
रामदेव ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पतंजलि लोगों को कम कीमत पर गाय का घी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इसकी वजह देश में बड़ी संख्या में दूध देने वाली गायों की उपलब्धता बताई थी।
इंटरव्यू के दौरान रामदेव ने बताया था कि दूध से घी बनाने के बाद बची छाछ को भी बाजार में बेचा जाता है। उन्होंने आने वाले समय में छाछ दान अभियान शुरू करने की बात कही थी।
इसके अलावा उन्होंने 'स्वर्ण घी' बेचने की योजना का भी जिक्र किया था। उनके मुताबिक, इसमें सोने की भस्म मिलाई जाएगी और इसकी कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो हो सकती है।
फिलहाल FDA की छापेमारी और घी जब्त किए जाने के मामले पर पतंजलि की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, प्रशासन ने भी मिलावट की पुष्टि नहीं की है।
ऐसे में जांच के नतीजे आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और इस कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…