Air India
Air India : देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स में बाधा के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हजारों लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे, टिकट महंगे हो रहे थे और यात्रा प्लान बिगड़ चुके थे। ऐसे में टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए राहत भरा कदम उठाया है।
एयर इंडिया ने घोषणा की कि अब यात्री अपनी टिकट को बिना किसी शुल्क के रीशेड्यूल या कैंसिल कर सकते हैं। अगर टिकट कैंसिल करते हैं तो उन्हें 100% रिफंड मिलेगा। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए लागू है जिन्होंने 4 दिसंबर 2025 तक टिकट बुक की थी और 15 दिसंबर तक यात्रा की योजना बनाई थी।
एयर इंडिया और उसकी सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 4 दिसंबर से सभी नॉन-स्टॉप घरेलू फ्लाइट्स पर इकोनॉमी किराए को कैप कर दिया है। इसका मतलब है कि टिकट की कीमत अचानक नहीं बढ़ेगी। यह कदम इंडिगो संकट के चलते बढ़ी हुई एयरफेयर की समस्या को रोकने के लिए लिया गया है।
इस सुविधा के तहत 8 दिसंबर 2025 तक टिकट को शिफ्ट या कैंसिल किया जा सकता है। यदि रीशेड्यूल करने पर नया किराया ज्यादा हो तो उसका अंतर देना होगा।
एयर इंडिया का यह कदम यात्रियों के लिए विशेष राहत साबित हो रहा है और इंडिगो संकट के बीच उन्हें बेहतर विकल्प दे रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…