देश

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के 3 शहरों के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें की रद्द, पैसेंजर्स को टिकट का मिलेगा रिफंड

Air India Saudi Arabia Flights: सऊदी अरब में बदलते हालात के बीच एयर इंडिया ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर 20 अक्टूबर 2026 तक रोक लगा दी है। इससे इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

पैसेंजर्स को टिकट का मिलेगा रिफंड

एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि वह सऊदी अरब के हालात पर करीब से नजर रख रही है और उड़ानें सुरक्षित रूप से दोबारा शुरू करने के लिए लगातार आकलन कर रही है। एयरलाइन के मुताबिक, उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने की अपील की है। एडवाइजरी के मुताबिक, जिन भारतीयों को तत्काल सऊदी अरब छोड़ना जरूरी है, वे बहरीन, कुवैत और कतर समेत पड़ोसी देशों से उड़ान लेने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

इससे पहले सऊदी अरब के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हुए थे। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के इस हमले के बाद सऊदी अरब में सुरक्षा हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब में भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Sunil Gupta

Recent Posts

तो क्या पाकिस्तान में तिरंगा लहराएंगे?’, दिल्ली पुलिस के एक्शन पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

Delhi Tiranga March: दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की…

3 hours ago

‘सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन?’, प्रशांत किशोर के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

Prashant Kishor Samrat Chaudhary Controversy: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर जन सुराज के…

4 hours ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता शिवांश धर को बिहार युवा जदयू में अहम पद, बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Shivansh Dhar Bihar JDU: बिहार की राजनीति में युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा…

4 hours ago

नवरात्र के बीच मां भगवती के प्राचीन मंदिर में लगी आग, बागेश्वर में श्रद्धालु मायूस

Bageshwar Temple Fire: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…

5 hours ago

कर्ज में डूबा पाकिस्तान बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक बोर्ड का अध्यक्ष, जानें क्या है पूरा मामला

Pakistan IMF Chairman 2027: जिस पाकिस्तान को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष…

5 hours ago

44 साल की महिला की लंबाई सिर्फ 98 सेंटीमीटर, AIIMS के डॉक्टरों ने 90 मिनट में की जटिल सर्जरी

AIIMS Woman Surgery: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की टीम ने…

6 hours ago