Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान से पहले पायलट के शराब के नशे में पाए जाने का मामला सामने आया है। 6 सितंबर को ज्यूरिख हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले फर्स्ट ऑफिसर पायलट का अल्कोहल टेस्ट किया गया था, जिसमें वह फेल हो गया। इसके बाद उसे फ्लाइट ड्यूटी से हटा दिया गया और यात्री के तौर पर भारत भेजा गया। घटना के बाद एयर इंडिया ने पायलट को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है और कंपनी की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अल्कोहल सीमा से ज्यादा मात्रा मिली, फ्लाइट रद्द
पायलट की शराब जांच करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, उसके रक्त में पायलटों के लिए तय सीमा से अधिक अल्कोहल पाया गया। इसके बाद दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI-151 रद्द कर दी गई और स्विस विमानन नियामकों ने मामले की जांच शुरू कर दी। एयर इंडिया ने पायलट को निलंबित कर दिया है। अंतिम चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने तक पायलट निलंबन में रहेगा।
नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई: एयर इंडिया
एयर इंडिया ने कहा कि सुरक्षा, नियामकीय या कंपनी के प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर उसकी जीरो-टॉलरेंस नीति है। किसी भी पुष्टि किए गए उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइन ने अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए सभी चालक दल के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाई है।
'नियम उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति'
एयर इंडिया ने कहा कि सुरक्षा, नियामक और कंपनी प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर उसकी जीरो-टॉलरेंस नीति है। किसी भी पुष्टि किए गए उल्लंघन पर नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी। एयरलाइन ने अनुशासन, अनुपालन और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए सभी चालक दल के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाई है।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया के पैसेंजर की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, वाराणसी एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

