Madan Rathore Pakistan Statement: बीजेपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाकिस्तान के समर्थन वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उनका कहना है कि बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी भारत-पाकिस्तान नहीं, बल्कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर थी, युद्ध को लेकर नहीं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा था।
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन के विवादित बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा। कांग्रेस ने वीडियो को सोशल मीडिया x पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बीजेपी का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया। बीजेपी वालों की रग-रग में देशद्रोह भरा है।" हालांकि, विवाद बढ़ता देख मदन राठौड़ ने शुक्रवार को सफाई दी कि उनकी बात को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रभक्ति की बात कही थी। राठौड़ के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत की हार पर पटाखे फोड़ने वाला व्यक्ति देशभक्त नहीं है।
मदन राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, आतंकियों को प्रशिक्षण देता है और भारत के खिलाफ साजिशें रचकर हमले करता है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ खड़े होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने दोहराया कि उनका रुख स्पष्ट है और विवादित टिप्पणी केवल क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी, युद्ध को लेकर नहीं।
ये भी पढ़ें: रमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से पकड़ा
Delhi Tiranga March: दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की…
Prashant Kishor Samrat Chaudhary Controversy: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर जन सुराज के…
Shivansh Dhar Bihar JDU: बिहार की राजनीति में युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा…
Bageshwar Temple Fire: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…
Pakistan IMF Chairman 2027: जिस पाकिस्तान को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष…
AIIMS Woman Surgery: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की टीम ने…
View Comments