Imran Khan protest controversy: अभिनेता इमरान खान की कानूनी टीम ने उन दावों को खारिज किया है कि उन्होंने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। टीम के मुताबिक, इमरान सिर्फ उस इलाके से गुजर रहे थे। यह सफाई ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी नागरिक और OCI कार्ड धारक इमरान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
इमरान खान के वकीलों ने उन दावों को चुनौती दी है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने अभिनेता को भारत छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया।
10 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान में जुटे या वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया था। ये लोग CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। हिरासत में लिए गए लोगों में इमरान खान भी शामिल थे। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।”
इमरान खान की कानूनी टीम घटना के दिन की गतिविधियों का पता लगाने के लिए इलाके की CCTV फुटेज मांगने की तैयारी कर रही है। वकील जुल्फिकार मेमन मीडिया से कहा, “पुलिस इलाके की CCTV फुटेज निकलवाए, सब कुछ साफ हो जाएगा।” बचाव पक्ष के मुताबिक, इमरान नाना चौक से गुजर रहे थे, तभी बैरिकेडिंग के कारण रास्ता रुक गया और मीडिया उनके पास पहुंच गया। वकीलों ने शिकायतकर्ता के उस दावे को भी चुनौती दी है कि अभिनेता ने प्रदर्शन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था।
ये भी पढ़ें: इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर भड़कीं किरण राव, फैसले पर जताई नाराजगी
Delhi Tiranga March: दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की…
Prashant Kishor Samrat Chaudhary Controversy: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर जन सुराज के…
Shivansh Dhar Bihar JDU: बिहार की राजनीति में युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा…
Bageshwar Temple Fire: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…
Pakistan IMF Chairman 2027: जिस पाकिस्तान को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष…
AIIMS Woman Surgery: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की टीम ने…