7 घंटे आसमान में भटकती रही फ्लाइट
Air India Flight Status: दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने गुरुवार को बीच रास्ते में ऐसा यू-टर्न लिया, जिसने यात्रियों और एविएशन इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया। करीब 7 घंटे हवा में रहने के बाद यह फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई। अब सवाल यही है आखिर ऐसा क्या हुआ कि विमान को अचानक लौटना पड़ा?
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 ने गुरुवार सुबह 6:13 बजे दिल्ली से हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन जब विमान सऊदी अरब के एयरस्पेस के ऊपर पहुंचा, तभी अचानक उसने यू-टर्न ले लिया। करीब 3,300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद विमान ने वापस दिल्ली की राह पकड़ ली और दोपहर करीब 1:20 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।
सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान से कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर वापसी का फैसला लिया। एयर इंडिया ने भी बयान जारी कर “संदिग्ध तकनीकी दिक्कत” को इस फैसले की वजह बताया है। एयरलाइन का कहना है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत दिल्ली वापस लाया गया।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। एयर इंडिया के मुताबिक, उनके हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत पूरी जांच में समय लग सकता है। यात्रियों को इस दौरान रिफ्रेशमेंट और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से लौटना पड़ा हो। 15 मार्च को इसी एयरक्राफ्ट (VT-JRF) को न्यूयॉर्क जाते समय आयरलैंड की ओर मोड़ दिया गया था। हाल ही में वैंकूवर जाने वाली फ्लाइट भी 7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी थी। इन घटनाओं ने एयरलाइन की ऑपरेशनल चुनौतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि यात्रियों को असुविधा जरूर हुई, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसी परिस्थितियों में फ्लाइट को वापस लाना ही सबसे सुरक्षित फैसला होता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में आखिर क्या वजह सामने आती है तकनीकी खराबी या कुछ और?
ये भी पढ़ें: अब मिनटों में घर तक गैस! PNG कनेक्शन का नया सिस्टम आया, जानिए आपके शहर का ऐप कौन सा है
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…