Breaking

तेल-गैस संकट के बीच नायरा ने पेट्रोल-डीजल के दाम 5 बढ़ाए, आम आदमी को लगा महंगाई का झटका

Petrol-Diesel Price Hike: ईरान युद्ध के चलते दक्षिण एशिया के कई देशों में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। भारत में भी एलपीजी और तेल की कमी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच प्रमुख निजी पेट्रोल पंप कंपनी नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए। अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य टैक्स के चलते यह बढ़ोतरी वास्तविक रूप से ₹5.30 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है।

कच्चे तेल की कीम में 50 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू किया था। इसके बाद से वैश्विक बाजार में कच्चा तेल करीब 50 प्रतिशत महंगा हो गया है। हालांकि, भारत में सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक नहीं बढ़ाए गए है। लेकिन पिछले दिनों एलपीजी घरेलू और कमर्शियल के दामों बढ़ोतरी की गई थी। नायरा एनर्जी ने अपने लागत के कुछ हिस्से को ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। कंपनी के पास देश के कुल 1,02,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 पंप हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

8 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

46 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago