Categories: देश

एयर इंडिया के विमान की थाईलैंड में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की थी सूचना

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक विमान में बम मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद 156 यात्रियों को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली लेकर आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना सुबह 9:30 में हुई है। फ्लाइट नंबर AI-379 बताई गई है।

बड़े चक्कर में घूम गया विमान

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर 'फ्लाईट्रेडर24' के हवाले से लिखा है कि एयर इंडिया का प्लेन भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे फुकेट एयरपोर्ट से उड़ा था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़े चक्कर में घूम गया और फिर फुकेट में आपातकालीन लैंडिंग की गई।

कल हुआ बड़ा प्लेन क्रैश

इससे पहले कल एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171, जिसने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, वो क्रैश हो गई। विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। 1 के अलावा सभी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

45 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago