Categories: देश

प्लेन क्रैश में इकलौते जिंदा बचे कुमार विश्वास से मिले PM, घायलों से मिलकर बोले स्तब्ध हूं, तबाही का ये मंजर…

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल हैं, जिनका उपचार हो रहा है। जिनके शव बरामद हुए हैं उसमें 241 विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेम्बर्स थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह में ही अहमदाबाद पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और फिर सिविल अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने 10 मिनट तक पीड़ितों से मुलाकात की। वो इस हादसे में जिंदा बचे इकलौते शख्स रमेश कुमार विश्वास से भी मिले।

कुमार विश्वास से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में अकेले जिंदा बचे कुमार विश्वास से बात की। प्रधानमंत्री का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक कुमार विश्वास से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। 40 वर्षीय कुमार रमेश विश्वास का इलाज हो रहा है, उनके सीने, आंखों और पैरों में चोटें आईं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य घायलों से भी मुलाकात की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

स्तब्ध हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने अचानक और हृदय विदारक तरीके से इतने लोगों की जान चली गई, यह शब्दों से परे है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, वह आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।

तबाही का मंजर दुखद

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया साइट पर घटनास्थल की फोटो डाली है। उन्होंने लिखा है कि आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

12 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

21 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

38 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago