Categories: देश

ईरान पर इजरायली हमले के बाद Share Market Crash, बिखरे ये स्टॉक्स, सेंसेक्स धड़ाम

Share Market Crash: इजरायल द्वारा ईरान के सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर किए गए ताबड़तोड़ हमले का असर दुनिया भर के शेयर बाजार पर दिख रहा है। इससे भारत का शेयर मार्केट भी प्रभावित हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में शुरूआती कारोबार में गिरावट देखी गई है। बीएसई सेंसेक्स 1,337.39 अंकों की गिरावट के साथ 80,354.59 पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 415.2 अंक गिरकर 24,473 पर है।

इन कंपनियों में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों में गिरावट देखी गई है। कोटक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एशियन पेमेंट्स जैसी कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है। इसके अलावा अन्य एशियाई बाजारों का भी बुरा हाल है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी हो, शंघाई का SSE कंपोजिट या फिर जापान का निक्की सब नुकसान में चल रहे।

कच्चे तेल की बढ़ेंगी कीमतें

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में भी और उछाल देखा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पेंट, टायर, एविएशन और ओएमसी के शेयरों में दबाव देखने को मिल सकता है। ईरान ने जिस तरह से इजरायल को तगड़ा जवाब देने की धमकी दी है , उसका असर ग्लोबल मार्केट पर आगे भी देखा जाएगा।

ईरान के बड़े सैन्य अफसरों की मौत

आपको बता दें कि इजरायल ने सुबह-सुबह ईरान पर बमों की बरसात कर दी। ईरान के मिलिट्री साइट्स और न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया। तेहरान और नतांज शहरों में हुए अटैक में जिन लोगों की मौत हुई है, वो हैं आईआरजीसी प्रमुख सरदार हुसैन सलामी, खतम अल अंबिया प्रमुख सरदार रशीद, परमाणु वैज्ञानिक डॉ. फेरेदून अब्बासी, परमाणु वैज्ञानिक डॉ. तेहरांची।

ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

ईरान ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। ईरानी सेना की तरफ से कहा गया है कि इजरायल इस हमले का भारी कीमत चुकाएगा। हमले के बाद ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक निर्णायक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

11 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago