Categories: Others

IRCG चीफ हुसैन सलामी समेत ख़ामनेई के कई खास का काम तमाम, इजरायल ने दी ऐसी चोट कराह उठा ईरान

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच में जंग की शुरुआत हो गई है। इजरायली सेना की तरफ से शुक्रवार सुबह ईरान पर बड़ा हमला किया गया। इजरायल के रक्षा मंत्री ने इजराइल काट्ज ने मीडिया को बताया कि इस हमले में उन्होंने इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के कमांडर हुसैन सलामी को मार गिराया है। अलजजीरा का कहना है कि ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी की भी मौत हो गई है।

खामनेई ने दी धमकी

इजरायल का दावा है कि इस हमले में ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी समेत कई अन्य बड़े सैन्य अधिकारी भी मारे गए हैं। ये वो लोग हैं जो सुप्रीम लीडर खामनेई के ख़ास थे। खामनेई इजरायल पर भड़क गए हैं। अयातुल्ला खामनेई ने इजरायल को धमकी देते हुए कहा है कि हमारी सेना उन्हें बिना सजा दिए चैन से नहीं बैठेगी।

इन लोगों की हुई मौत

आपको बता दें कि इजरायल ने सुबह-सुबह ईरान पर बमों की बरसात कर दी। ईरान के मिलिट्री साइट्स और न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया। तेहरान और नतांज शहरों में हुए अटैक में जिन लोगों की मौत हुई है, वो हैं आईआरजीसी प्रमुख सरदार हुसैन सलामी, खतम अल अंबिया प्रमुख सरदार रशीद, परमाणु वैज्ञानिक डॉ. फेरेदून अब्बासी, परमाणु वैज्ञानिक डॉ. तेहरांची।

ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

ईरान ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। ईरानी सेना की तरफ से कहा गया है कि इजरायल इस हमले का भारी कीमत चुकाएगा। हमले के बाद ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक निर्णायक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago