देश

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा एयरफोर्स का कार्मी हुआ गिरफ्तार, असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन में था तैनात

Air Force staffer Arrested from Assam: राजस्थान इंटेलिजेंस और भारतीय वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई में सरहद पार से चल रहे एक खतरनाक और सुनियोजित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत वायुसेना के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के हैंडलर्स को देश की संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक कर रहा था।

प्रयागराज का निवासी है आरोपी कर्मी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का निवासी है। सुमित वायुसेना के चबुआ केंद्र पर मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात था। अपनी इसी पहुंच का फायदा उठाते हुए उसने वायुसेना की गोपनीय फाइलों और सामरिक महत्व की सूचनाओं तक सेंध लगाई। रिपोर्ट के मुताबिक, सुमित कुमार साल 2023 से ही पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा करता था। बदले में उसे पाकिस्तानी एजेंसियों से नियमित तौर पर मोटी रकम मिल रही थी।

केस में पहली गिरफ्तारी जेसलमेर में हुई थी

जनवरी 2026 में इस केस की परते खुलनी शुरू हुई थीं। इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जांच की कड़ियां जैसलमेर के रहने वाले झबरा राम की गिरफ्तारी से जुड़ी हैं। झबरा राम से हुई गहन पूछताछ में एक ऐसे संदिग्ध का नाम सामने आया, जो सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। इसी सुराग ने जांचकर्ताओं को असम के डिब्रूगढ़ स्थित चबुआ एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें: असम चुनाव से पहले मंत्री नंदिता गोरलोसा ने थामा कांग्रेस का हाथ, 9 अप्रैल को है वोटिंग

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago