Ajay Devgn Vimal Advertisement Controversy: विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर अभिनेता अजय देवगन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, अजय देवगन इस कार्रवाई को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं। इसके बावजूद FDA आयुक्त तुकाराम मुंडे ने साफ किया है कि विभाग कानून के मुताबिक अपनी प्रक्रिया जारी रखेगा।
मुंडे ने बताया कि मामले में सहायक आयुक्त शुरुआती सुनवाई पूरी कर चुके हैं। इस मामले में सहायक आयुक्त अधिकृत अधिकारी हैं। अब आगे की कार्रवाई और फैसले के लिए मामला संयुक्त आयुक्त के पास भेज दिया गया है। वही इस पर अगला निर्णय लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दलील दी है कि विज्ञापन के लिए नोटिस अभिनेता के बजाय निर्माण करने वाली कंपनी को भेजा जाना चाहिए था। FDA ने अजय, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को नोटिस देकर आरोप लगाया था कि 'विमल इलायची' के विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित 'विमल पान मसाला' का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है। मामले की सुनवाई 4 नवंबर को हो सकती है।
FDA ने तीनों अभिनेताओं को अलग-अलग जगहों पर नोटिस भेजे। अजय देवगन को जुहू स्थित आवास, शाहरुख खान को बांद्रा के 'मन्नत' और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए नोटिस मिला। इस कार्रवाई के बाद विवाद खड़ा हुआ, हालांकि किसी भी अभिनेता ने इस पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, Vimal Elaichi विज्ञापन से जुड़ा मामला
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…