होम = Breaking = शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, Vimal Elaichi विज्ञापन से जुड़ा मामला

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, Vimal Elaichi विज्ञापन से जुड़ा मामला

Pan Masala Advertisement: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विमल इलायची विज्ञापन को लेकर मुश्किल में घिर गए हैं। महाराष्ट्र FDA ने तीनों अभिनेताओं को शो-कॉज नोटिस भेजा है। FDA को आशंका है कि विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन विवाद में अक्षय कुमार का मामला

2022 में विमल इलायची के विज्ञापन में शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आए अक्षय कुमार को भी तंबाकू प्रचार के आरोपों पर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से प्रशंसकों से माफी मांगी थी।

पान मसाला के अप्रत्यक्ष प्रमोशन का आरोप

महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित पान मसाला के अप्रत्यक्ष प्रचार के आरोप में नोटिस जारी किया है। 11 अगस्त को जारी 9 पेज के शो-कॉज नोटिस में तीनों एक्टर्स को तुरंत कैंपेन से हटने और विज्ञापन से जुड़े सभी प्रमोशनल कंटेंट अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हटाने का निर्देश दिया गया है। महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी चीफ तुकाराम मुंडे ने कहा कि पहली नजर में विज्ञापन ‘विमल’ ब्रांड को प्रमोट करता दिखता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है। नोटिस के मुताबिक, विज्ञापन में ‘विमल इलायची’ के इस्तेमाल से पान मसाला ब्रांड के साथ सीधा जुड़ाव बनता हुआ प्रतीत होता है।