Breaking

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल

UP Bulldozer Action: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कानून व्यवस्था, बुलडोजर कार्रवाई और कथित फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में न्याय व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है।

बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई जाति और धर्म के आधार पर की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अपनी छवि बचाने के लिए कई मामलों की सच्चाई जनता तक पहुंचने नहीं देना चाहती।

उन्होंने हाथरस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी प्रदेश में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं और हाल के कुछ मामलों में भी उसी तरह की तस्वीर देखने को मिल रही है।

फर्जी एनकाउंटर को लेकर सरकार पर आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में एनकाउंटर को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना था कि कई घटनाओं में परिवारों ने भी कार्रवाई पर संदेह जताया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी मर्जी के मुताबिक एनकाउंटर करवा रही है और इसका इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण जरूरी है, लेकिन कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी तरह की अवैध कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं मानी जा सकती।

समाज में हिंसा बढ़ाने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि लगातार हो रहे एनकाउंटर समाज में हिंसा की मानसिकता को बढ़ावा देते हैं। उनके मुताबिक ऐसी घटनाओं से लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए न्यायिक प्रक्रिया का पालन जरूरी है।

PDA को डराने का लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार एनकाउंटर के जरिए PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी सरकार को संविधान और कानून के तहत काम करना चाहिए।

जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई का आरोप

अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में कार्रवाई और एनकाउंटर जाति और धर्म देखकर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार प्रशासनिक मोर्चे पर असफल होती है, तब ऐसे कदमों का सहारा लिया जाता है। उनके मुताबिक इससे कानून व्यवस्था सुधरने के बजाय और प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें: जन-कल्याण से ग्लोबल लीडरशिप तक, मोदी सरकार के 12 साल; केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘x’ पर किया पोस्ट

Deepika Gupta

Recent Posts

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

10 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

39 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

1 hour ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

1 hour ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago