Breaking

सुसाइड के ख्यालों में डूबी युवती, फिर टावर पर चढ़कर उठाया खौफनाक कदम; जानें पूरा मामला

Sensational incident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना परिसर में लगे मोबाइल वायरलेस टावर पर चढ़कर 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।

मृत युवती की पहचान धुमाडांड गांव निवासी निलिमा लकड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने पुलिस हेल्पलाइन ‘डायल 112’ पर कॉल कर अपनी परेशानी भी बताई थी।

बेटी के दस्तावेज बनवाने निकली थी घर से

परिजनों के मुताबिक, निलिमा सोमवार को अपनी चार साल की बेटी के दस्तावेज और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बाहर गई थी। इस दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिवार और रिश्तेदार पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

टावर पर चढ़ते ही मचा हड़कंप

मंगलवार सुबह युवती अचानक कुनकुरी थाना परिसर में लगे करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। उसे ऊंचाई पर देखकर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, नगर सेना और DDRF की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए युवती को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की लगातार कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

टावर की ऊंचाई बहुत ज्यादा होने के कारण शव को सुरक्षित नीचे उतारने में रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 3 से 4 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान थाना परिसर के बाहर हजारों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

ये भी पढ़ें: जन-कल्याण से ग्लोबल लीडरशिप तक, मोदी सरकार के 12 साल; केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘x’ पर किया पोस्ट

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago