मनोरंजन

मुंबई में सलमान खान से मिले अखिलेश यादव, सलीम खान के स्वास्थ्य का लिया हाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुंबई दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की और उनके पिता सलीम खान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सलीम खान की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखिलेश यादव ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की हैं।

दरअसल, अखिलेश यादव मुंबई में आयोजित क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में भाग लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। समिट खत्म होने के बाद वह सलमान खान के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। हालांकि इस दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से नहीं हो पाई क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- मुंबई मिलन!

सलमान खान से मुलाकात के बाद मीडिया से की बातचीत

सलमान खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह उनके पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सलीम खान जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा,'मैं उनके पिताजी से मुलाकात नहीं कर सका क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन मैंने सलमान खान जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। हम सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर घर वापस आएंगे।'

क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में भी शामिल हुए अखिलेश

मुंबई दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में भी हिस्सा लिया और अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनी थी, तब मेट्रो परियोजना उनके चुनावी घोषणा पत्र में शामिल नहीं थी, लेकिन समय की जरूरत को देखते हुए इसे शुरू कराया गया।

इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के दौरान गैस सिलेंडर की व्यवस्था, गोमती रिवर फ्रंट और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को धमकी दी, सोशल मीडिया पर लिखा- अगली बार सीधे माथे में गोली

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago