Cover Story Featured

लव मैरिज के 3.5 साल बाद पत्नी पुराने प्रेमी संग पहुंची होटल, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा

Wife caught with ex-lover in hotel: अलीगढ़ में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक दंपति का विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। पति का आरोप है कि जिसके लिए उसने परिवार और समाज की परवाह नहीं की, वही पत्नी शादी के बाद भी अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में रही और उससे संबंध बनाए रखे।

पति शक के बाद पुलिस के साथ पहुंचा

मामला उस समय सामने आया जब पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देख लिया। उसे पहले से ही शक था, लेकिन उस दिन का दृश्य देखकर उसका संदेह और गहरा हो गया। पति चुपचाप दोनों के पीछे लग गया और पीछा करते-करते रामघाट रोड स्थित एक होटल तक पहुंच गया। आरोप है कि दोनों होटल में दाखिल हुए और वहां कमरा नंबर 302 लिया। इसके बाद पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया। पति का दावा है कि कमरे के अंदर दोनों आपत्तिजनक हालत में पाए गए। इसके बाद यह मामला अचानक तूल पकड़ गया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

पति-पत्नी में ऐसे बढ़ा तनाव

बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के रहने वाले आकाश कुमार और अलीगढ़ के चंदनिया इलाके की रहने वाली महिला की शादी साढ़े तीन साल पहले हुई थी। पत्नी का फोन पर लगातार बातचीत ने शक पैदा कर दिया और घर के अंदर विवाद का कारण बन गया। पति के मुताबिक उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले. इसी बीच नवंबर महीने में पत्नी अपने मायके चली गई. इसके बाद दोनों के बीच दूरी और बढ़ गई. आकाश ने बताया कि हाल ही में वह अपनी बहन के यहां किसी काम से अलीगढ़ आया हुआ था. इसी दौरान वह शहर में घूम रहा था, तभी उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी. पत्नी अकेली नहीं थी. वह एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी।

Anamika Anand

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

3 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago