उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की गाड़ियों पर ₹8 लाख का चालान…! कहा-बीजेपी साजिश के तहत कटवा रही

Samajwadi Party :  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकारी गाड़ियों पर कुल ₹8 लाख रुपये का चालान हुआ है. राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए. अखिलेश ने इसे साजिशन कार्रवाई करार दिया और कहा कि चालान काटने वाली व्यवस्था बीजेपी नेताओं के नियंत्रण में है.

जानबूझकर काटा जा रहा है चलान

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने ऐसी गाड़ी दी है जिससे चला नहीं जा सकता. चालान तो हम भर देंगे,लेकिन यह सवाल है कि गरीब आदमी कहां से पैसा लाएगा? उन्होंने यह भी कहा कि जो सिस्टम यह चालान काट रहा है, वह बीजेपी से जुड़ा हो सकता है और जानबूझकर उनकी गाड़ियों के काफिले का चालान कटवाया जा रहा है.

अखिलेश यादव की गाड़ियों पर 8 लाख रुपये का चालान

अखिलेश ने बताया कि उन्हें हाल ही में गाड़ी के चालानों की जानकारी मिली, जिसमें लाखों रुपये का जुर्माना शामिल था. उन्होंने कहा कि मेरे पास कल कागज आए कि चालान देना है. मैंने देखा तक नहीं,कहा दे दो चालान जितना है. लेकिन मैं यह जरूर ट्रेस करूंगा कि सिस्टम चला कौन रहा है,बीजेपी का है या किसी और का.

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

क्या है मामला

बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी निजी गाड़ी पर ₹20,000 के चालान और उसके पार्ट्स चोरी होने की शिकायत रखी. इस पर अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा,आपका तो कम चालान है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago