उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav Birthday : योगी आदित्यनाथ ने अलग अंदाज में किया विश, जानें रिप्लाई में अखिलेश ने क्या कहा..

Uttar Pradesh News : आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। सभी ने आज उनको अलग-अलग तरह से बधाई दी है। इसी बीच अपनी बातचीत को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले सीएम योगी भी कैसे पीछे रहते उन्होंने भी अलग अंदाज में अखिलेश यादव को विश किया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया के एक्स पर बर्थडे की बधाई दी है। अखिलेश सीएम योगी से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसलिए दोनों का रिश्ता कुछ अलग है।

इस तरह किया विश

योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’ इस बधाई संदेश का जवाब देते हुए अखिलेश ने भी नरमी भरे अंदाज में लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।’ इस छोटे से संवाद ने एक बार फिर दोनों नेताओं के सियासी रिश्तों को चर्चा का विषय बना दिया। खबर लिखने तक इस पोस्ट को डेढ लाख लोगों ने देख लिया था।

दोनों के बीच का रिश्ता काफी अलग

बता दें कि योगी बीजेपी और अखिलेश समाजवादी से होने की वजह से दोनों के बीच सियासी रिश्ते हमेशा तल्ख रहे हैं। दोनों नेता हमेशा एक दूसरे को लेकर काफी तीखी बयानबाजी करते हुए नजर आते हैं। कोई भी मामला हो एक दूसरे को घेरने से कोई पीछे नहीं रहते। योगी जहां हिंदुत्व और कानून-व्यवस्था को अपनी नीति का केंद्र बनाते हैं, वहीं अखिलेश सामाजिक न्याय और PDA के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। अखिलेश ने योगी सरकार पर स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आवाज उठाते हैं। तो योगी ने भी सपा शासन को भ्रष्टाचार और अराजकता का दौर करार दिया। अखिलेश कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा एक्स पर पोस्ट करते हैं। लेकिन इस बार ये तीखी नोकझोंक नरम अंदाज में देखना काफी अलग रही।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago