Bhoot Bangla trailer out: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर अब जारी कर दिया गया है। फिल्म का टीजर और गानों ने पहले ही माहौल सेट कर दिया था। अब धमाकेदार ट्रेलर ने आकर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय के बाद वापसी कर रही है। 'भूत बंगला' का निर्माण एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर की शुरुआत ‘वधुसुर’ नाम की शैतानी आत्मा के परिचय से होती है, जिसका आतंक एक महल में देखने को मिलता है। इसी महल में शादी की तैयारियां शुरू होती हैं, लेकिन अचानक होने वाली डरावनी और रहस्यमयी घटनाएं माहौल को पूरी तरह बदल देती हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी रोमांचक है, जो हास्य और भय का भरपूर मिश्रण पेश करता है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…