Breaking

सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग; 4 मई को आएगा रिजल्ट

Baramati Bypoll News: एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के बारामती में उपचुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने 23 अप्रैल को उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले यह प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके साथ सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुशरिफ मौजूद रहे।

सुनेत्रा पवार ने वोटरों से की भावुक अपील

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन में एनसीपी, बीजेपी और शिवसेना शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा पवार ने बारामती की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें उसी तरह समर्थन दें, जैसे उन्होंने हमेशा उनके दिवंगत पति अजित पवार को दिया। उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद बारामती में यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

कांग्रेस आकाश मोरे को बनाया है उपचुनाव

सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश सचिव आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सुनेत्रा ने कहा, "बारामती के भविष्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। किसानों को खेतों के लिए पानी मिलता रहेगा और हम शहर को खासकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।" इस चुनाव के वोटों की काउंटिंग 4 मई को होगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

14 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

31 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

58 minutes ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

1 hour ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

18 hours ago