मनोरंजन

अक्षय खन्ना ने मुंबई के मालाबार हिल में खरीदा ₹33.26 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट

Akshaye Khanna Property: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल इलाके में ₹33.26 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री सितंबर 2026 में हुई है। यह अपार्टमेंट मालाबार हिल रोड स्थित 30 लिटिल गिब्स में है। प्रॉपर्टी का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट यानी 217.52 वर्ग मीटर है। इसके अलावा अपार्टमेंट के साथ 175.45 वर्ग फुट की बालकनी भी है।

डील पर ₹1.99 करोड़ की स्टांप ड्यूटी

इस प्रॉपर्टी के साथ अक्षय खन्ना को तीन पार्किंग यूनिट भी मिली हैं। महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे पर करीब ₹1.99 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए ₹30,000 का शुल्क भी दिया गया है। इस तरह यह डील मुंबई के महंगे रिहायशी इलाकों में हुई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद में शामिल है।

मुंबई का प्रमुख प्रीमियम इलाका है मालाबार हिल

मालाबार हिल दक्षिण मुंबई का प्रमुख प्रीमियम रिहायशी इलाका है। यह अरब सागर के किनारे स्थित है और अपने लग्जरी घरों के लिए जाना जाता है। यह इलाका नेपियन सी रोड, वॉकश्वर रोड और पेडर रोड जैसी प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ है। यहां से मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और कोलाबा जैसे इलाकों तक भी पहुंच आसान है। मालाबार हिल में स्कूल, अस्पताल, रेस्तरां और शॉपिंग सेंटर के अलावा कई मनोरंजन स्थल भी हैं। हैंगिंग गार्डन्स, कमला नेहरू पार्क और वॉकश्वर मंदिर यहां के प्रमुख स्थानों में शामिल हैं।

‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार को लेकर चर्चा में रहे। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके किरदार और अभिनय की चर्चा फिल्म रिलीज होने के बाद भी जारी रही। अब मालाबार हिल में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदने की खबर के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में मस्जिद के बाहर हंगामा, पथराव के जवाब में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Lavanya Dayal

Recent Posts

जर्मनी धरती पर बनाएगा सूरज जैसी ऊर्जा, स्टेलरेटर तकनीक से फ्यूजन पावर प्लांट की तैयारी

Germany Nuclear Fusion: जर्मनी धरती पर सूरज जैसी ऊर्जा पैदा करने की दिशा में तेजी…

42 minutes ago

हर दर्द में पेनकिलर लेना पड़ सकता है भारी, लंबे इस्तेमाल से किडनी को खतरा

Painkiller Kidney Risk: दर्द होने पर पेनकिलर लेना आम बात है। सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों…

45 minutes ago

यूपी के इन 5 जिलों में फंसा सपा-कांग्रेस का पेंच, 2027 से पहले सीट शेयरिंग बनी चुनौती

SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, CBSE कक्षा 6 के छात्रों को अनिवार्य तीसरी भाषा से मिले छूट

CBSE Three Language Policy: सुप्रीम कोर्ट ने CBSE में मौजूदा कक्षा 6 के छात्रों को…

1 hour ago

महिला बैंककर्मी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने और पीछा करने का आरोप, सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार

Rajan Rizvi Arrest: मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश…

2 hours ago

अफगान-PAK बॉर्डर पर आर-पार की लड़ाई, 28 लड़ाके ढेर और 32 गिरफ्तार; दोनों देश आमने-सामने

Afghanistan Pakistan Border: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़…

2 hours ago