El Mencho Girlfriend Rumors: मेक्सिको के सबसे वांटेड अपराधियों में गिने जाने वाले ‘जलिस्को कार्टेल’ के कथित सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘अल मेंचो’ की एक बड़े सैन्य अभियान में मौत की खबर सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। इस ऑपरेशन के बाद अब उसकी निजी ज़िंदगी से जुड़े कई राज उजागर होने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस रहस्यमयी महिला को लेकर हो रही है, जिसके जरिए सुरक्षाबलों को उसके ठिकाने तक पहुंचने का सुराग मिला बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर मशहूर ओनलीफैंस मॉडल मारिया जूलिसा का नाम तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर इन दावों पर सफाई दी है।
मैक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया कि उन्होंने कुख्यात ड्रग कार्टेल लीडर अल मेंचो तक पहुंचने के लिए उसकी एक कथित गर्लफ्रेंड की निगरानी की थी, जिसके बाद उसके संभावित ठिकाने का सुराग मिला। अधिकारियों के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। कई यूज़र्स ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के मशहूर ओनलीफैंस मॉडल मारिया जूलिसा का नाम इससे जोड़ दिया।
मारिया जूलिसा ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है और न ही वे किसी ड्रग लॉर्ड की प्रेमिका हैं। जूलिसा ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, फेक न्यूज़ और एआई द्वारा बनाई गई कथित तस्वीरों पर भरोसा न करें। अब तक अधिकारियों की ओर से मॉडल के नाम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…