Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में तेहरान में शुरू हो गई हैं। इस समारोह में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिससे इसकी वैश्विक अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे देशों के शीर्ष नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से हिस्सा नहीं लिया और उनकी जगह आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों ने समारोह में अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया।
अंतिम संस्कार समारोह में पाकिस्तान, इराक, आर्मेनिया, ताजिकिस्तान और जॉर्जिया जैसे देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए। वहीं भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में तेहरान पहुंचकर भारत का प्रतिनिधित्व किया। कई अन्य देशों ने भी अपने शीर्ष नेताओं के बजाय आधिकारिक प्रतिनिधियों को समारोह में भेजा।
पाकिस्तान: शहबाज शरीफ- प्रधानमंत्री और आसिम मुनीर- आर्मी चीफ
ताजिकिस्तान: इमोमाली रहमान- राष्ट्रपति
आर्मेनिया: निकोल पाशिनयान-प्रधानमंत्री
जॉर्जिया: मिखाइल कावेलाशविली- राष्ट्रपति
इराक: नजर अमीदी- राष्ट्रपति
तुर्कमेनिस्तान: गुरबांगुली बर्दीमुहामेदोव- पूर्व राष्ट्रपति
तुर्किये: जेवदेत यिलमाज- उपराष्ट्रपति
रूस: दिमित्री मेदवेदेव- पूर्व राष्ट्रपति
चीन: हे वेई- चीन की संसद (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस) की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…