देश

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी 3 हमलावर मारे गए…लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने की पुष्टि

Amit Shah in Lok Sabha  : गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान एक बड़ी घोषणा की.उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में 26 लोगों की हत्या करने वाले सभी तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में मार गिराया गया. उन्होंने सुलेमान को मास्टरमाइंड बताया और बाकी दो अन्य आतंकवादियों की पहचान अफगान और जिब्रान के रूप में की गई. उसने बताया कि ये सभी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े शीर्ष आतंकवादी थे.

क्या है ऑपरेशन महादेव

बता दें कि सोमवार को श्रीनगर के पास ऑपरेशन महादेव के शुरू होने के बाद सुलेमान और दो अन्य के मारे जाने की खबरें सामने आईं. हालांकि,पहलगाम हमले में उनकी संलिप्तता की सीमा का खुलासा मंगलवार को अमित शाह ने संसद में किया. शाह ने बताया कि उनकी पहचान की पुष्टि उन लोगों ने की जिन्हें एनआईए ने उन्हें शरण देने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. शाह ने कहा कि उन्हें शव दिखाए गए और उन्होंने कहा कि ये पहलगाम हमले में शामिल लोग हैं.

ये भी पढ़ें :नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडे पर लगी मुहर…पत्रकार पेंशन सम्मान योजना 2019 में संशोधन को मंजूरी

गृह मंत्री ने सदन को बताया कि हम सिर्फ़ इसी बात से आश्वस्त नहीं थे. हमने हमले वाली जगह से मिले गोलियों के खोलों की फ़ोरेंसिक जाँच पहले ही कर ली थी. ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकवादियों से ज़ब्त की गई बंदूकें हम रातों-रात चंडीगढ़ की लैब ले गए,जहाँ गोलियों का मिलान हो गया. इससे उनकी पहचान और भी पुख्ता हो गई और हम आश्वस्त हो गए. उन्होंने पहलगाम घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऑपरेशन महादेव हमले की रात ही शुरू हो गया था.

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई जब सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवादी गतिविधि का पता लगाया. त्वरित कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ की, जिसके परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में हरवान के पास लिडवास के जंगलों में तीन भारी हथियारों से लैस आतंकवादी मारे गए.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

12 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

42 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago