बिहार

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडे पर लगी मुहर…पत्रकार पेंशन सम्मान योजना 2019 में संशोधन को मंजूरी

Bihar cabinet meeting : बिहार सरकार ने पत्रकारों के लिए चलाई जा रही ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अब इस योजना के तहत पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार की जगह 15 हजार रुपये की पेंशन राशि मिलेगी. इसके साथ ही मृत्यु के बाद आश्रित पति या पत्नी को मिलने वाली सहायता राशि को भी 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है. यह सहायता राशि आजीवन दी जाएगी.

क्या है पत्रकार सम्मान पेंशन योजना

इस संशोधन को लेकर मंगलवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई. पत्रकारों के हित में लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन्हें न केवल कार्यकाल के दौरान बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 26 जुलाई को इस योजना में बदलाव की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. सरकार का यह प्रयास है कि पत्रकार बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से काम करें और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें. यह संशोधन बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली 2019 में किया गया है. अब पत्रकारों को जीवन के उत्तरार्ध में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें : ऑपरेशन महादेव पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल, कहा- मास्टरमाइंड के नाम पर किसी ऐरे-गैरे को मार दिया…

कैबिनेट में कुल 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

उक्त बैठक में पत्रकार पेंशन योजना के अलावा कुल 41 एजेंडों को स्वीकृति दी गई. इनमें राज्य के दरभंगा, सीतामढ़ी, गोपालगंज, गया और रोहतास जिलों में डेयरी प्लांट की स्थापना के लिए 316 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही पटना में नेहरू पथ चक्र और एलिवेटेड सड़क परियोजना के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

8 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

38 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago