All party delegation : पहलगाम में हुए आतंकी के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत सरकार द्वारा विदेश दौरे पर भेजे गए सर्वदलीय सांसदों के सात डेलिगेशन में से दो प्रमुख दल बुधवार को स्वदेश लौट आए. इन डेलिगेशनों का मकसद पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में वैश्विक समुदाय को जागरूक करना है.
जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व वाले डेलिगेशन ने इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा किया. उनके साथ कुल आठ अन्य सदस्य शामिल थे. वहीं शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला दूसरा डेलिगेशन UAE, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य और सिएरा लियोन की यात्रा कर चुका है.
इससे पहले मंगलवार को भी दो और डेलिगेशन लौटे थे. जिस डेलिगेशन का नेतृत्व भाजपा सांसद बैजयंत पांडा कर रहे थे,उनके साथ AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत कुल सात सदस्य शामिल थे. इन लोगों ने कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब और अल्जीरिया का दौरा किया था. दूसरा डेलिगेशन DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में था, जिसमें SP सांसद राजीव राय सहित सात अन्य सदस्य थे. इस दल ने रूस, स्पेन सहित 5 देशों की यात्रा की.
बता दें कि अभी भी तीन डेलिगेशन विदेश दौरे पर हैं.इन सभी के 8 जून तक भारत लौटने की उम्मीद है. कुल मिलाकर सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा है. इन सांसदों को सात डेलिगेशन ग्रुपों में विभाजित किया गया है. इनके साथ आठ पूर्व राजनयिक भी शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट मानें तो इन सभी डेलिगेशन से 9 या 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात कर सकते हैं. इस बैठक में सांसद अपने-अपने विदेश दौरों की रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपेंगे और मिशन की प्रतिक्रिया साझा करेंगे. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत सरकार वैश्विक स्तर पर यह संदेश देना चाहती है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने सख्त रुख पर अडिग है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस दिशा में सहयोग के लिए प्रेरित कर रहा है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…