घर में ऐसे तैयार करें कोरियन Kimchi, विदेशी अचार खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Recipe : कोरियन ड्रामा के साथ कोरियन किमची (Kimchi Recipe) के भारतीय भी दीवाने हैं। जैसे भारत में आचार होता है वैसे ही कोरिया में नूडल्स के साथ किमची खाई जाती है। किमची दिखने में जीतनी टेस्टी होती है उतनी ही बनाने में भी आसान है। आप इसको घर में बड़ी आसानी से बनाकर खा सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि स्वाद से भरपूर किमची घर पर कैसे बनाई जा सकती है। किमची को बनाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

पहला स्टेप

1 किलो पत्ता गोभी, 1 टेबल स्पून नमक, 2 टेबल स्पून हरा प्याज, बारीक कटा हुआ, 1 टेबल स्पून लहसुन, बारीक कटा हुआ 1 टेबल स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ 1 कप सोया सॉस, 1½ टीस्पून चीनी, 1 कप सफेद सिरका, 1 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स तिल का तेल ले लें।

दूसरा स्टेप

उसके बाद लहसुन, अदरक, सोया सॉस, सिरका और चिली फ्लेक्स को पत्ता गोभी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

तीसरा स्टेप

पत्तागोभी को अच्छे से काटकर उसमें नमक मिला लें। नमक मिलाने के बाद उसको 3 से 4 घंटे तक छोड़ दे। इसके बाद पत्ता गोभी में जमा पानी निचोड़ ले। साथ ही इसमें अपने हिसाब से मसाले मिलाएं।

चौथा स्टेप

अब दूसरी तरफ गाजर, प्याज, मूली और खीरे को बारीक काटकर रख लें। बारीक कटी हुई सब्जियों में पिसी हुई लाल मिर्च डाल लें। अब इस मसाले को पत्ता गोभी के अंदर भर लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह करने के बाद आपकी किमची तैयार हो जाएगी। किमची को आप किसी जार में डालकर करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। 30 मिनट के बाद आप इस किमची को नूडल्स, रोटी, पराठे के साथ एंजॉय करें आप इसे खाना के साथ भी खा सकते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago