लीची है गुणों से भरपूर, खाली पेट रहें इससे दूर, जानें क्यों

New Delhi : फल हमारे शरीर के लिए सबसे फायदेमंद होते हैं। फाइबर से लेकर शरीर को भरपूर विटामिन देना फलों का ही काम होता है। लेकिन कई बार ये आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। वो कैसे आइये हम आपको बताते हैं। दरअसल, फलों को समय से न खाना आपकी बॉडी के लिए जानलेवा हो सकता है। गर्मियों के मौसम में लीची का स्वाद लेना किसे पसंद नहीं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है कि खाली पेट लीची का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। चिकित्सा अनुसंधान और कई घटनाओं के बाद डॉक्टरों ने इस मीठे फल के गलत तरीके से सेवन को लेकर आम लोगों को सचेत किया है।

लीची खाने वाले इन बातों का रखे ध्यान

लीची खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद होती है। गर्मियां शुरू हो गई हैं, लीची मार्केट में आ गई है। आपने भी लीची खाना शुरू कर दिया होगा। अगर आपको भी लीची खाने के नुकसान छोड़कर सिर्फ फायदे ही चाहिए तो इन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लीची में प्राकृतिक रूप से हाइपोग्लाइसिन-ए और मिथाइलीन साइक्लोप्रोपाइल ग्लाइसिन (एमसीपीजी) नामक विषाक्त पदार्थ होते हैं। जब व्यक्ति खाली पेट लीची खाता है, तो ये तत्व रक्त में शुगर की मात्रा को अचानक कम कर देते हैं, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो जाती है। यह स्थिति विशेष रूप से बच्चों के लिए अत्यधिक खतरनाक है।

लक्षणों पर दें ध्यान

डॉक्टर का कहना है कि खाली पेट लीची खाने के बाद यदि चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, या अचानक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गंभीर मामलों में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है और दौरे पड़ सकते हैं। यदि समय पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

बिहार और यूपी में मिले थे मामले

पिछले कुछ सालों में बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लीची खाने से बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं की जांच के बाद पाया गया कि अधिकतर मामलों में बच्चों ने खाली पेट बड़ी मात्रा में लीची का सेवन किया था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लीची के सुरक्षित सेवन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए गए हैं।

सुरक्षित सेवन का तरीका जानें

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, लीची हमेशा खाना खाने के बाद ही खानी चाहिए। भले ही आपके लीची बहुत पसंद हो फिर भी दिन में पांच या छह से ज्यादा नहीं खानी चाहिए और बच्चों को 2 से 3 से अधिक नहीं देनी चाहिए। कच्ची या अधपकी लीची कभी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इनमें विषाक्त तत्वों की मात्रा अधिक होती है। साथ ही लीची खाने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। लीची में भरपूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इसका सेवन सही तरीके से करना जरूरी है। माता-पिता को बच्चों के लीची सेवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए और कभी भी खाली पेट यह फल नहीं देना चाहिए।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago