Categories: देश

मंत्रिपरिषद की बैठक में PM मोदी पेश करेंगे सरकार का एजेंडा, विकसित भारत @2047 रोडमैप पर भी होगी चर्चा

cabinet meeting : 9 जून को  NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने जा रहा है. उससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक अहम केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में सरकार की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों, नीतियों और योजनाओं के प्रचार की रूपरेखा तय की जाएगी और हाल ही में हुए  पहलगाम हमले के जवाब में चलाए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भी सरकार रिपोर्ट कार्ड और रणनीति पेश करेगी.

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से होगी बैठक की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से होगी. इस दौरान वे अपने तीसरे कार्यकाल के विज़न, नीतिगत प्राथमिकताओं और भविष्य के एजेंडे को सामने रखेंगे. पिछले साल 28 अगस्त को उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक में 'परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म' का नारा दिया था, जिसे इस बार आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन बीते एक साल के प्रमुख फैसलों और विकास परियोजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. तो विदेश सचिव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी और इससे जुड़े कूटनीतिक व सामरिक पहलुओं की प्रस्तुति देंगे.

ज्ञात हो कि सरकार की योजना है कि तीसरे कार्यकाल के पहले साल के कामकाज को लेकर व्यापक प्रचार अभियान शुरू किया जाए. इस दौरान बीते 11 साल   की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए.

जाति जनगणना पर रहेगा विशेष फोकस

इस बैठक में जाति आधारित जनगणना के निर्णय को लेकर भी विशेष चर्चा होगी. बता दें कि व्यापक प्रचार के लिए सरकार 25 जून तक देशभर में एक विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है. इस कदम को सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अलावा सरकार  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को वैश्विक स्तर पर पेश करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई को जनता तक पहुंचाने के लिए रणनीति भी तैयार करेगी.

बैठक से पहले होने वाले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी भारत को तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने और 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में रोडमैप भी पेश कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके एजेंडे में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए केंद्रित नीतियों को प्राथमिकता दी गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

2 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

11 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

18 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

37 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

55 minutes ago