Others

महाराष्ट्र में हुए प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित के साथ UP की पिंकी की हुई मौत, पिता बोले- बेटी ने मिलने का किया था वादा

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में अजित पवार संग 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में अजित पवार के अलावा सुमित कपूर, शांभवी पाठक, विदित जाधव और पिंकी माली शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिंकी माली प्लेन में कैबिन क्रू थीं। पिंकी माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला की रहने वाली थीं। उनके पिता शिव कुमार महाराष्ट्र में शिवसेना नेता हैं। पिंकी का घर जौनपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूसर केराकत तहसील के भैंसाै गांव में है।

पिता ने बताया पिंकी ने मिलने का किया था वादा

पिंकी के पिता ने कहा, "पांच सालों से वो प्राइवेट चार्टर फ्लाइट में काम करती थी। आखिरी बार मतदान के दिन आई थी. वो लोग ठाणे में रहते हैं। मतदान के दिन आकर शाम तक हम लोगों के साथ थी। कल फोन किया मैं अजित दादा पवार के साथ बारामती जा रही हूं. पापा मैं वहां से नांदेड़ चली जाऊंगी। आने के बाद मिलती हूं, ऐसा बोला था। लास्ट वर्ड उसका यही था।" पिता ने बताया, "उसकी शादी हो चुकी थी। बच्चे नहीं थे। परिवार में मैं, मेरा लड़का और पत्नी हैं।"

क्रैश हुआ प्लेन 16 साल था पुरान

कनाडाई विमान कंपनी बॉम्बार्डियर के बनाए गए लियरजेट प्लेन का इस्तेमाल कई चार्टर कंपनियां करती हैं। इस प्लेन में दो हनीवेल TFE731-20AR/BR टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं और इसमें एक बार में लगभग आठ यात्री यात्रा कर सकते हैं। करीब तीन हजार किलोमीटर की रेंज में तेज़ी से उड़ान भरने की क्षमता के लिए यह प्लेन जाना जाता है। पीआईबी के मुताबिक, बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लियरजेट-45 विमान 2010 में बना था यानी यह लगभग सोलह साल पुराना था।

ये भी पढ़ें: अजित पवार के प्लेन क्रैश से पहले क्या कैप्टन ने की थी MAYDAY कॉल? AAIB कर रहा है इस हादसे की जांच

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago