amarnath yatra
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पहला जत्था बुधवार को रवाना हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर कैंप से जत्थे को हरी झंडी दिखाई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु निकल गए हैं। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा पहलगाम और बालटाल रुट से होगी। इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यह यात्रा 52 दिन चली थी, इसमें 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
जत्था रवाना करने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर से श्रद्धालु यहां आए हैं। उत्साह बहुत अधिक है। भोलेनाथ के भक्त सभी आतंकी हमलों को दरकिनार कर भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस साल की यात्रा पिछली यात्राओं से भी बेहतर होगी।
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अभी दो महीने पहले एक अलग माहौल बना था, लेकिन आज हम देख सकते हैं कि कैसे श्रद्धालु बाबा भोले के नारे लगा रहे हैं। लोगों को विश्वास है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।
QUAD ने एकजुटता दिखाकर पाक को दुत्कारा, जॉइंट स्टेटमेंट में की पहलगाम हमले की निंदा
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…