बिहार

मंदिर भी सजाएंगे और मस्जिद भी…वक्फ को लेकर तेजस्वी यादव का BJP पर तीखा हमला

Tejashwi Yadav on Maulana:अब जब बिहार चुनाव होने में महज कुछ महीने बचे हुए है तो बिहार की सियासत इन दिनों वक्फ कानून को लेकर गर्माई हुई है.पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसको लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि वे धर्म नहीं,कर्म की राजनीति में विश्वास रखते हैं.पटना के बापू सभागार में आयोजित एक समारोह में बोलते हुए तेजस्वी ने बीजेपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा और खुद पर लगाए गए आरोपों का भी मंच से जवाब दिया.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा…

1 जुलाई को पटना के बापू सभागार में आयोजित अब्दुल कय्यूम अंसारी की 120वीं जयंती समारोह में तेजस्वी यादव ने संबोधन के दौरान कहा कि हम मुद्दों की बात करते हैं,वे मुर्दों की बात करते हैं. नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है. जो लोग हमें नमाजवादी और मौलाना कहकर बदनाम कर रहे हैं, वे खुद देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं. तेजस्वी ने बीजेपी प्रवक्ताओं को चिरकुट कहते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी के चिरकुट, संघी लोग हमें दो दिनों से गालियां दे रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनका और जनता का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि जज्बात का है.

अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि वो धर्म के नाम पर नहीं, कर्म के नाम पर पहचान बनाएंगे. मंदिर भी सजाएंगे और मस्जिद भी. नेता विपक्ष ने कहा कि जब हमारी तकलीफ एक है तो हम अलग कैसे हो सकते हैं? अगर जनता का साथ मिला तो नागपुर से चल रही सरकार और नागपुरिया कानून को सत्ता से बेदखल करेंगे.

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

जानकारी के लिए बता दें कि वक्फ कानून पर सियासी विवाद की शुरुआत 30 जून (रविवार) को हुई थी.तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित वक्फ बचाओ,संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में विपक्षी दलों की सरकार बनती है तो इस वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे.जिसके बाद से तेजस्वी के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई और आरोप लगाया कि वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं.

मौलाना बनना चाहते हैं तेजस्वी !

तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 1 जुलाई को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखा हमला किया.उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस देश को इस्लामिक मुल्क बनाना चाहते हैं.वे शरिया कानून लागू करना चाहते हैं.वो मौलाना बन गए हैं.उन्हें संविधान की समझ नहीं है. आरजेडी बिहार में अगले 50 साल सत्ता में नहीं आ सकती.प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाटिया ने आरोप लगाया कि लालू यादव और तेजस्वी यादव हिंदू-मुस्लिम राजनीति कर रहे हैं और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago