नोएडा

नोएडा में 10 साल की मासूम से हैवानियत, अधेड़ पड़ोसी ने घर में घुसकर..

Noida News : मां पड़ोस के अंकल ने मेरे साथ गलत किया.. ये बोल है नोएडा में अपने माता पिता के साथ रहने वाली 10 साल की मासूम के। दरअसल, नोएडा के सेक्टर- 52 में रहने वाली एक बच्ची के साथ रेप की कोशिश की गई है। इस शर्मनाक घटना को पड़ोस में रहने वाले अंकल ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पिता ऑफिस गए थे और मां शॉपिंग के लिए बाहर गई थी। तभी मौका देखकर पड़ोस में रहने वाला अधेड़ उम्र का व्यक्ति उनके घर में घुस गया। बच्ची ने कॉल करके अपनी मां को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।

ये है पूरी घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, एक दंपति सेक्टर-52 में अपनी 10 साल की बेटी के साथ रहते हैं। करीब डेढ़ साल पहले से वह यहां किराये पर रह रहे हैं। बच्ची  के पिता बीमा सेंटर में काम करते हैं, वहीं उसकी मां शोरूम के कार्यालय में नौकरी करती हैं। परिजनों ने बताया रविवार दोपहर को बच्ची के पिता हरियाणा किसी काम से गए थे, वहीं मां भी बाजार गई थी। बच्ची घर पर अकेली थी। करीब पांच बजे बच्ची ने मां को कॉल किया और बताया कि जब वह कमरे में सो रही थी, तभी पहली मंजिल पर रहने वाले अंकल नीचे आए और गंदी हरकत की है। जब उसने चिल्लाने शुरू किया तो वह अपने घर चले गए वहीं उसका गेट भी बंद कर दिया। बेटी से साथ हुई इस हरकत के बाद पहले तो वह डर गई। भागते हुए घर पहुंची। बच्ची इतनी डरी हुई थी कि इस घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी।

आरोपी दीप जिंदल को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद दोनों थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का मुंह भी दबाया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीप जिंदल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। इस घटना के बाद परिजनों को बहुत बड़ा झटका लगा है जिस आदमी को वह अंकल कहकर पुकारती थी वह ऐसा निकल गया।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

3 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

4 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

4 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

4 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago