उत्तर प्रदेश

CBI ने भाजपा नेत्री सरोजनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज और घर पर मारी रेड, 9 घंटे तक चला ताबड़तोड़ एक्शन

लखनऊ/मेरठ। बीजेपी नेत्री और पूर्व एमएलसी डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल के घर और मेडिकल कॉलेज पर सीबीआई का छापा पड़ा है। मंगलवार को खरखौदा थाना स्थित चर्चित एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छापेमारी की। इसके बाद सीबीआई की टीम MLC के बेगमबाग स्थित आवास पर भी पहुंची और रेड मारी।

सीबीआई ने जब्त किए कई फाइल

कार्रवाई के दौरान मेडिकल टीम व सरोजनी अग्रवाल के करीबी डॉक्टरों से पूछताछ की गई है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट आवंटन को लेकर शिकायत आई थी, इसके बाद सीबीआई ने छापा मारा। सीबीआई कई अहम दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है। देर रात 12 बजे के करीब जांच पड़ताल करके कॉलेज से जुड़ी फाइलों को जब्त कर लिया है।

फर्जीवाड़े की थी शिकायत

शिकायत मिली थी कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में मानकों के अनुरूप फैकल्टी नहीं है। साथ ही छात्रों का पंजीकरण और उनकी पढ़ाई भी मानकों के अनुरूप नहीं हो रही है। एनएमसी की टीम को मेडिकल कॉलेज में मरीजों के दाखिले और ओपीडी में फर्जीवाड़े की भी शिकायतें मिली थीं। एनएमसी की रिपोर्ट और लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की।

छापेमारी पर क्या बोलीं सरोजनी

इस छापेमारी को लेकर डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि कई साल पहले हमारे मेडिकल कॉलेज की एक फ़ाइल नहीं मिल रही थी। एनएमसी के एक अधिकारी की मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी से बात हुई। उसी एनएमसी अधिकारी को सीबीआई ने किसी मामले में पकड़ा है। इसके बाद पर छानबीन करने सीबीआई के अधिकारी यहां आये थे। जांच में सब सही पाया गया है।

मुलायम-आजम की रहीं हैं करीबी

आपको बता दें कि सरोजनी अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज सपा सरकार के कार्यकाल में बनाया था। उस समय सरोजनी सपा में थीं। बाद में भाजपा में आ गईं। सरोजनी मेरठ के नामचीन अग्रवाल परिवार की बहू हैं। एक समय में मुलायम सिंह यादव और आजम खान की बेहद करीबी थीं।

 

अमरनाथ यात्रा शुरू, सुरक्षा के बीच LG मनोज सिन्हा ने रवाना किया पहला जत्था

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

54 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

1 hour ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago