उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खामियां : 12 विभागों को डीएम का नोटिस, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Ghaziabad News : गाजियाबाद में आगामी कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों में लापरवाही बरतने के चलते जिलाधिकारी दीपक मीणा ने 12 विभागों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में देरी और आदेशों की अवहेलना के कारण की गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को 30 जून तक मार्ग की कमियों को ठीक करने का समय दिया था, लेकिन कई विभागों ने अब तक कार्य शुरू नहीं किया।

संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा

जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर 70 स्थानों पर खामियां पाई गईं, जिनमें सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी शामिल थी। निरीक्षण के बाद तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है।

व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मार्ग पर अतिक्रमण, खराब सड़कें, और अपर्याप्त सफाई जैसी समस्याएं स्वीकार्य नहीं हैं। कांवड़ यात्रा, जो 11 जुलाई से शुरू होने वाली है, के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन, और सीसीटीवी कैमरों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, 10,000 कांवड़ मित्र नियुक्त किए जाएंगे, जो पुलिस के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन और उपद्रव को रोकने में सहायता करेंगे।

जिलाधिकारी ने जी कड़ी चेतावनी

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि विभाग समय पर कार्य पूरा नहीं करते, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिव भक्त गाजियाबाद से गुजरते हैं, और उनकी सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह नोटिस संबंधित विभागों के लिए एक सख्त संदेश है कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नोएडा में 10 साल की मासूम से हैवानियत, अधेड़ पड़ोसी ने घर में घुसकर..

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

39 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

1 hour ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

3 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago