होम = Breaking = IPS अफसर की 91 वर्षीय मां की संदिग्ध मौत, मुंह से मिला खून; रोज के जेवर भी गायब

IPS अफसर की 91 वर्षीय मां की संदिग्ध मौत, मुंह से मिला खून; रोज के जेवर भी गायब

Ambedkar Nagar Suspicious Death: अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां थीं। आशुतोष मिश्रा लखनऊ के पुलिस भवन कल्याण में SP पद पर तैनात प्रमोटी IPS अधिकारी हैं। महिला की देखभाल करने वाली नौकरानी जब घर पहुंची तो उन्हें मृत पाया। सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुंह से खून, जेवर भी गायब

पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट नहीं मिली, लेकिन मुंह से खून निकलने की बात सामने आई है। साथ ही रोजाना पहने जाने वाले जेवर भी घर से गायब मिले। आशुतोष मिश्रा ने मालीपुर थाने में लूटपाट को लेकर तहरीर दी है। पुलिस घर में आने-जाने वालों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत बीमारी या हार्ट अटैक से हुई या मामला हत्या से जुड़ा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने अभी मौत की वजह पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस गायब जेवर, घर के सामान और घटनास्थल की परिस्थितियों को जोड़कर संदिग्ध मौत और लूटपाट के मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: 17 साल के Connor Hill ने Noble Polyhedra पर बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, 146 आकृतियां साबित कर जीते $2.5 लाख