Ambedkarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भभुआ के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के समय पहले दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर वहां पहुंची और मदद कर रहे लोगों को रौंद दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में शुरुआत में 6 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल और फिर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। कुल मिलाकर इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जलालपुर सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने कई लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Election Results 2026: बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में कौन मारेगा आज बाजी, जानें किसकी बनेगी सरकार
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…