उत्तर प्रदेश

यूपी का VIP पुल : एंबुलेंस रोक विधायक जी के लिए खुला रास्ता, मां के शव को लेकर पैदल चले बेटे, Video Viral

कानपुर : उत्तर प्रदेश में VIP कल्चर की एक और शर्मनाक मिसाल सामने आई है, जो आम आदमी और नेताओं के बीच भेदभाव की गहरी खाई को दर्शाती है। कानपुर के यमुना पुल पर शनिवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जब मां के शव को लेकर जा रहे दो भाइयों की एंबुलेंस को रोक दिया गया, लेकिन उसी समय एक विधायक की कार को बिना किसी रुकावट के पुल पार करा दिया गया।

एंबुलेंस को रोका

जानकारी के मुताबिक, थाना सुमेरपुर के टेढ़ा गांव निवासी मानसिंह उर्फ बिंदा यादव और जयसिंह के साथ जो कुछ हुआ, वह किसी भी संवेदनशील व्यक्ति की आंखों में आंसू ला देता है। 65 वर्षीय शिवदेवी का मंगलवार को ई-रिक्शा पलटने से गंभीर दुर्घटना हुई थी और उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार तड़के जब उनकी मृत्यु हो गई, तो दोनों बेटे मां के शव को लेकर गांव जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे जब वे यमुना पुल पर पहुंचे, तो उनकी एंबुलेंस को रोक दिया गया। पुल पर बियरिंग बदलने का काम चल रहा है और तीन सप्ताह से हर शनिवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के लिए यातायात बंद रहता है। लेकिन जब मानसिंह और जयसिंह ने अधिकारियों से गुजारने की विनती की, तो किसी ने उनकी नहीं सुनी।

VIP कल्चर ने मानवीयता को कुचल

मजबूरी में दोनों भाइयों को अपनी मां के शव को स्ट्रेचर पर रखकर 900 मीटर लंबा पुल पैदल पार करना पड़ा। एंबुलेंस ड्राइवर भी उनकी मदद कर रहा था। इस दौरान चार बार उन्हें शव को रखकर सुस्ताना पड़ा क्योंकि उनकी सांसें फूल गई थीं। तीनों लोग पसीने से तरबतर हो गए। सबसे दुखद बात यह है कि जब ये भाई अपनी मां के शव को लेकर पुल पार कर रहे थे, उसी समय एक विधायक की कार को बैरीकेड हटाकर आसानी से पुल से गुजारा गया। यह घटना स्पष्ट रूप से दिखाती है कि हमारे समाज में कैसे VIP कल्चर ने मानवीयता को कुचल दिया है।

पहले भी कई बार हो चुकी ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। पिछले सप्ताह मुख्य सचिव डॉ. शन्मुगा सुंदरम् एमके का काफिला भी नो एंट्री के बावजूद पुल से गुजारा गया था, जबकि आम लोगों को कई किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ा था।पीएनसी प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा का बयान और भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विधायक की कार पुल बंद होने से कुछ देर पहले ही निकली थी, लेकिन यह सफाई संतोषजनक नहीं है। अगर पुल बंद है तो सभी के लिए बंद होना चाहिए, चाहे वो आम आदमी हो या विधायक।

VIP कल्चर इंसानियत से भी ऊपर

यह घटना हमारी शासन व्यवस्था के चरित्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब एक बेटा अपनी मां के शव को लेकर जा रहा हो और उसे पैदल पुल पार करना पड़े, जबकि नेताओं के लिए रास्ता साफ किया जा रहा हो, तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। मानसिंह जो सूरत से अपनी मां की देखभाल के लिए आया था, उसे इस कष्टकारी स्थिति का सामना करना पड़ा। यह घटना वायरल होने के बाद जनता में गुस्सा स्वाभाविक है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या VIP कल्चर इंसानियत से भी ऊपर है?

 

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago