Breaking

अमेरिका ने भारत पर लगाया अतिरिक्त 25% टैरिफ, ट्रंप ने साइन किया कार्यकारी आदेश

Donald Trump Tariff Controversy  : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए बुधवार शाम भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का एक कार्यकारी आदेश साइन किया है। अमेरिका का कहना है कि यह निर्णय भारत द्वारा लगातार रूसी तेल खरीदने के जवाब में लिया गया है, जो वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच बढ़ते तनाव का कारण बन रहा है।

भारत पर कुल 50% टैरिफ

इसके साथ ही अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो भारतीय वस्त्रों, धातुओं और अन्य महत्वपूर्ण उत्पादों पर प्रभाव डालने की संभावना है। इससे पहले अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ और पेनल्टी लगाने की घोषणा की थी,जो रूस से तेल की खरीद के कारण लागू किया गया था।

फैसले पर भारत की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस से तेल की खरीद अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करती है और यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में अस्थिरता पैदा कर सकता है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इस कदम से भारत को अपनी ऊर्जा नीति में बदलाव लाने के लिए दबाव डाला जाएगा।

भारत की ओर से अभी तक इस फैसले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस टैरिफ की वजह से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में और तनाव बढ़ सकता है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

2 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

3 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

3 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago