Minneapolis shooting News: अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना ने लोगों को दहला दिया। मिनियापोलिस की एक ऊंची अपार्टमेंट बिल्डिंग में अचानक गोलियां चलने लगीं। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ ही देर बाद ऊपर की मंजिल से फिर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि संदिग्ध शूटर भी मारा गया। तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
बुधवार शाम करीब 4:30 बजे के तुरंत बाद बिल्डिंग में गोलीबारी की सूचना 911 पर दी गई। कॉल मिलने के करीब तीन मिनट बाद पुलिस अधिकारी हाई-राइज के अंदर पहुंच गए, जहां उन्हें गोली लगने से घायल लोग मिले। इसके बाद अधिकारियों ने फिर गोलियों की आवाज सुनी और उसका पीछा करते हुए ऊपरी मंजिल तक पहुंचे। वहां हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे, क्योंकि पुलिसकर्मियों को धुंध जैसा माहौल मिला, जिससे उनकी देखने की क्षमता काफी प्रभावित हो रही थी।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया खौफनाक मंजर
गोलीबारी के वक्त जूलियस बेली बिल्डिंग के बाहर बैठे थे। उन्होंने एक परिचित निवासी को हाथ में पिस्तौल लिए देखा और एक महिला की चीख सुनते ही वहां से भाग गए। बेली ने करीब आठ गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि वह शख्स पहले भी खुलेआम बंदूक लहराने के लिए जाना जाता था और जून में यहां आने के बाद से वह उससे दूरी बनाए हुए थे
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…