PM Modi 25 Years Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी नई दिल्ली स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। जनसेवा के इस लंबे सफर के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री का मंदिर पहुंचना दिन की प्रमुख गतिविधियों में रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की जानकारी दी। पूजा के बाद उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आपको बता दें कि सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी नेताओं और दुनियाभर के कई गणमान्य लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह लगातार संवैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालते हुए सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। 2001 से 2014 तक करीब 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की विकास योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज का नेतृत्व किया। इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी लगातार तीन बार जनादेश हासिल कर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। पीएम मोदी ने गुजरात मॉडल से लेकर डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत और मेक इन इंडिया तक, मोदी सरकार की कई प्रमुख पहलों ने बुनियादी ढांचे, उद्योग और डिजिटल क्षेत्र में बदलाव को गति दी है। साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान पढ़ी हनुमान चालीसा, PM मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित हुए भावुक
Tamil Nadu: तमिलनाडु के तेनकासी जिले के शिवगिरी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना…
Rahul Gandhi 45 FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग…
AAP Congress EC Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के…
Israel Terror Attack Warning: भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने चेतावनी दी है…
Prayagraj Ramleela: प्रयागराज की ऐतिहासिक पजावा रामलीला सिर्फ मंच पर रामायण की कहानी दिखाने के…
RBI GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी खबर दी…