Harish Rawat Jan Samvad Yatra: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीते दिनों कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। लेकिन अब कांग्रेस हाईकमान के चेतावनी के बीच कांग्रेस में डेमेज कंट्रोल होता दिख रहा है। रिपोर्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुरू की गई जनसंवाद यात्रा को रोकना पड़ा है। ऐसा फैसला हाईकमान की चेतावनी के बीच आया है। हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि इससे पार्टी को ही फायदा होगा।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के यह कहने के बाद कि हरीश रावत 7 या 8 अक्टूबर को दिल्ली में उनसे मुलाकात करेंगे, उनके तेवर नरम पड़ते दिखे। पार्टी आलाकमान की सख्त चेतावनी के बाद रावत ने अपनी आगे की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्राएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं। अब दिल्ली में प्रस्तावित मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हरक सिंह रावत के खेमे में हरीश रावत की सक्रियता को लेकर बेचैनी की चर्चा है। रावत का उत्तराखंड के मुस्लिम और राजपूत समुदायों के बीच प्रभाव माना जाता है। हरिद्वार और हल्द्वानी में निकाली गई उनकी यात्राओं में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस बीच रावत ने हरिद्वार और खानपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है।
हरीश रावत ने अपनी विधायक बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से दोबारा टिकट देने के साथ ही अपने बेटे आनंद रावत के लिए भी टिकट की मांग रखी थी। उनकी जनसंवाद यात्रा में जुटी भीड़ के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई। रावत और प्रीतम सिंह के समर्थकों की सक्रियता बढ़ने से कांग्रेस संगठन के समानांतर एक अलग समर्थक समूह के उभरने की बात भी सामने आई। इससे पार्टी के भीतर खींचतान और तेज होने लगी।
ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तराखंड, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
PA पर ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पद छोड़ने की पेशकश की
Tamil Nadu: तमिलनाडु के तेनकासी जिले के शिवगिरी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना…
Rahul Gandhi 45 FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग…
AAP Congress EC Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के…
Israel Terror Attack Warning: भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने चेतावनी दी है…
Prayagraj Ramleela: प्रयागराज की ऐतिहासिक पजावा रामलीला सिर्फ मंच पर रामायण की कहानी दिखाने के…
RBI GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी खबर दी…