Categories: देश

ईरान के आसमान पर अमेरिका ने किया फुल कंट्रोल, ट्रंप बोले- बिना शर्त करो समर्पण, खामेनेई को अभी नहीं मारेंगे

Iran-Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को बड़ी धमकी दी है। उन्होंने ईरान को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका को पता है कि सो कॉल्ड सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई कहां पर छुपे हैं। हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि अभी वो खामेनेई को नहीं मारना चाहते। ईरान अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों पर हमले की कोशिश न करें। इस दौरान ट्रंप ने भी कहा कि ईरान के आसमान पर अब अमेरिका ने फुल कंट्रोल कर लिया है। 

खामेनेई आसान टारगेट

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक के बाद एक लगातार तीन पोस्ट किए हैं। अपने एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है बिना शर्त समर्पण करने के लिए। दूसरे पोस्ट में लिखा है कि वो जानते हैं कि सो कॉल्ड सुप्रीम लीडर कहां छुपे हुए हैं। अमेरिका के लिए वो आसान टारगेट हैं, वो सुरक्षित है। हम उन्हें नहीं मार रहे, अभी तो बिल्कुल नहीं। लेकिन हम चाहते हैं कि अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों पर मिसाइल हमले न किया जाएं। 

आपका आसमान हमारा

ट्रंप ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि अब ईरान के आसमान पर हमने पूरा और संपूर्ण नियंत्रण कर लिया है। ईरान के पास अमेरिका से अच्छे हथियार नहीं है। दोनों के हथियारों में तुलना नहीं की जा सकती है। बता दें कि इससे पहले कल डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को खाली करने की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि अमेरिका आज रात ईरान इजरायल युद्ध में कूद सकता है। ईरान के सुप्रीम लीडर की तरफ से युद्ध का ऐलान कर दिया गया है। 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago