Categories: देश

सुप्रीम लीडर खामेनेई ने किया जंग का ऐलान, बोले- यहूदियों पर कोई दया नहीं, इजरायल पर मिसाइलें गिरनी शुरू

Israel-Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने देर रात इजरायल के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि-जंग शुरू होती है। यहूदी आतंकी को हम कड़ा जवाब देंगे। यहूदी शासन के खिलाफ को कोई दया नहीं दिखाएंगे। इस ऐलान के बाद ईरान ने इजरायल पर 25 मिसाइलें दागी। खामेनेई की यह पोस्ट युद्ध का आधिकारिक ऐलान माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका भी जल्द ही इसमें शामिल हो सकता है।

ट्रंप ने की बड़ी बैठक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कनाडा से लौटते ही व्हाइट हाउस में नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की। एक घंटे 20 मिनट हुई बैठक के बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में और ज्यादा फाइटर जेट्स भेजने का निर्णय लिया। अमेरिकन मीडिया ने अधिकारियों के सूत्रों से बताया है कि ट्रंप ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर सेंटर पर हमला कर सकते हैं। ईरान-इजरायल जंग में अब तक 224 ईरानी नागरिक मर चुके हैं। 1481 घायल हैं। इजरायल के 24 लोगों की मौत हुई है, 600 से ज्यादा घायल हैं। इधर अमेरिका ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के पूरे आसमान पर कब्ज़ा कर लिया है।

खामेनेई को नहीं मारेगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर पोस्ट किया है- वो जानते हैं कि सो कॉल्ड सुप्रीम लीडर कहां छुपे हुए हैं। अमेरिका के लिए वो आसान टारगेट हैं, वो सुरक्षित है। हम उन्हें नहीं मार रहे, अभी तो बिल्कुल नहीं। लेकिन हम चाहते हैं कि अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों पर मिसाइल हमले न किया जाएं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago