Categories: देश

मोदी-कार्नी मुलाकात के बाद सुधरेंगे भारत-कनाडा के बिगड़े रिश्ते, हाई कमिश्नर बहाल करने पर बनी सहमति

PM Narendra Modi G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कनाडा के कैननास्किस में आयोजित G7 समिट में गेस्ट नेशन के रूप में शामिल हुए। मौके पर कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके इतर भी दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच मुलाकात हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों ने एक दूसरे की राजधानियों में राजदूत बहाल करने पर सहमति बनाई है। इसे एक बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है। पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ गए थे, जो अब पटरी पर लाने की कोशिश हो रही है।

जल्द नियुक्त होंगे उच्चायुक्त

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस महत्वपूर्ण रिश्ते में स्थिरता बहाल करने के लिए सोच-समझकर कदम उठाने पर सहमति जताई और इनमें से पहला कदम जो तय हुआ, वह था एक-दूसरे की राजधानियों में जल्द से जल्द उच्चायुक्तों की नियुक्ति बहाल करना।

जल्द शुरू होगी व्यापार वार्ता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आगे कहा कि चूंकि इस समय व्यापार वार्ता स्थगित है, इसलिए दोनों नेताओं ने अपने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने का निर्देश देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस वार्ता को फिर से शुरू करने और संपर्क में रहने के इच्छुक हैं। इस बातचीत का उद्देश्य दोनों देशों के नागरिकों और व्यवसायों के लिए नियमित सेवाएं बहाल करना था।

मोदी ने कनाडा को कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर लिखा है कि कनाडा की एक सफल यात्रा का समापन हुआ। कनाडा के लोगों और सरकार को G7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद, जिसमें विविध वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। हम वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

12 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago