Others

Amit Malviya: सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश का दावा, अमित मालवीय ने पाकिस्तान-बांग्लादेश लिंक बताए

Amit Malviya: कई बार सोशल मीडिया पर अचानक फेक न्यूज फैलने लगती है। इतना ही नहीं देश विरोधी बातें तो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। कई बार सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जाति से जुड़ी बातें भी खूब चर्चा में आ जाती हैं।

अमित मालवीय का सोशल मीडिया को लेकर बड़ा दावा

इसी को लेकर BJP के नेशनल इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के इंचार्ज अमित मालवीय ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे हैंडल मौजूद हैं जो भारत विरोधी बातें करते हैं, लेकिन अगर उनकी लोकेशन देखी जाए तो पता चलता है कि वे भारत के बाहर और खासकर पाकिस्तान-बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे हैं।

भारत विरोधी साजिश  पर बोले अमित मालवीय

इसके साथ ही अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर X  पर लिखा कि  X की तरफ से लोकेशन डिटेल्स दिखाना शुरू करने के बाद, एक दिलचस्प पैटर्न सामने आया है। पता चला है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक, हिंदू विरोधी और जाति आधारित भेदभाव फैलाने वाले कई हैंडल भारत से ऑपरेट नहीं हो रहे हैं। इनमें से कई पाकिस्तान, बांग्लादेश, एशिया और दुनिया के दूसरे हिस्सों से चलाए जा रहे हैं। इनमें से लगभग सभी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार अपने यूजरनेम बदले हैं। यह क्या दर्शाता है? भारत के सामाजिक विमर्श को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैलाने और देश के अंदर विभाजन को गहरा करने के लिए एक कोऑर्डिनेटेड ग्लोबल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

SIR के मुद्दे पर CM ममता पर किया पलटवार

अमित मालवीय ने अपनी एक पोस्ट पर SIR के मुद्दे को उठाया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप फिर से झूठ बोल रही हैं- तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही हैं, अपने भ्रष्ट प्रशासन का दुरुपयोग करके झूठी कहानियां गढ़ रही हैं, और बीएलओ के लिए झूठे आंसू बहा रही हैं। जब तक एक स्वतंत्र जांच सच्चाई सामने नहीं ला देती, तब तक आपके शब्दों की कोई विश्वसनीयता नहीं है।

ये भी पढ़ें: पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago